कैसे बनायें नेचुरल लिप बाम (How to Make Natural Lip Balm)-
अक्सर सर्दियों में ठंड से और गर्मियों में डिहाइड्रेशन से हमारे सभी के होंठ सूखे और काले पड़ जाते हैं। तब हमें इन्हें नम रखने के लिए तरह-तरह के बाजार से कॉस्मेटिक और लिप बाम (Lip Balm) आदि उत्पाद खरीदते हैं जो की महंगे और ज्यादातर केमिकल युक्त होते है। कभी-कभी उनका साइड इफेक्ट भी आपको देखने को मिल जाता है।
आज हम आपको घर पर ही आसानी से बन जाने वाला लिप बाम (Lip Balm) बताएगें जो नेचरल (Natural) और फायदेमंद होने के साथ-साथ इसका कोई भी साइड इफेक्ट भी नहीं है। इसे बनाना भी आसान है।
कैसे बनायें नेचुरल लिप बाम (How to Make Natural Lip Balm)-
सामग्री-
पेट्रोलियम जैली (Petroleum jelly)- 25 ग्राम
प्योर नारियल तेल (Coconut oil)- 1 चम्मच
चुकुन्दर का रस (Beet juice)- 1 चम्मच
आप सबसे पहले एक कांच की कटोरी में चुकुन्दर का रस (Beet juice) और नारियल तेल (Coconut oil) अच्छे से फैट कर आधा घण्टा रख दें। अब इस बर्तन को धीमी आंच पर गर्म करते हुए रस को जला ले। ताकि तेल में लाल रंग उतर आए इसके बाद अब इसमें पेट्रोलियम जेली (Petroleum jelly) मिलाकर हिलाए।
जब अच्छे से पेट्रोलियम जेली पिघल जाए तब इसे किसी खाली डिब्बी में तुरन्त भर ले। अब इसे आप बिना ढके आधे घण्टे तक छोड़ दे। ताकि भाप निकल जाए। बाद में तैयार लिप बाम (Lip Balm) को आप गर्मियों में इसे फ्रिज में भी रख सकते है। आपका लिप बाम तैयार हो गया है। अब आपका नेचरल लिप बाम (Natural Lip Balm) तैयार है। यह बाम एक महीने तक चलेगा चूँकि इसमें आपने कोई प्रिजर्वेटिव्स नही मिलाए है। तो आप इसे ज्यादा मात्रा में ना बनाए। आप हर महीने फ्रेश बैच ही बनाए।
यह लिप बाम (Lip Balm) होठो को नमी देगा और नेचरल कलर भी देगा। इससे आपके होठो का कालापन भी दूर होगा तथा आपको कुदरती चमक भी मिलेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें