लाभदायक दही (Profitable Curd)-
दही (Curd) आपके लिए एक स्वास्थ्यप्रद आहार है। इसमें कैलोरी कम होती है। दही में आपके शरीर के लिए लाभदायक बैक्टीरिया पाया जाता है। वैज्ञानिको द्वारा अध्ययन से भी अब ये सिद्ध हो चुका है दही में आपको दीर्घायु प्रदान करने की विशेष शक्ति है। दही का सेवन आपके लिए फिटनेस टिप्स से कम नहीं है।
दही के फायदे (Benefits of Curd)-
1- दही (Curd) हमें स्वस्थ ही नहीं रखता है बल्कि दही हमें दूसरी अन्य प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है। दही कैंसर जैसी भयानक बीमारियों से भी लड़ने की शक्ति भी देता है। दही गर्मियों में घरेलू इलाज के लिए सर्वोत्तम आहार है। इन दिनों होने वाले फोड़े-फुन्सी से भी दही आपको निजात दिला सकता है।
2-भोजन अधिक खा लेने से अजीर्ण हो गया हो तो दही (Curd) में सेंधा नमक+काली मिर्च +भुना जीरा बराबर की मात्रा में पीसकर डाल दे। आप खाने के बाद इसमें थोडा पानी मिला कर प्रयोग में ले। जब तक आपको अजीर्ण से छुटकारा न मिले इसे लेते रहे।
3- कई बार गर्मी में पेट खराब हो जाता है या फिर लू लग जाती है दोनों ही स्थितियों में दही (Curd) में जौ का सत्तू मिलाकर लेने से लाभ होता है।
4- कभी-कभी जल्द बाजी में गर्म पेय पदार्थो या गरमा-गर्म सब्जी खा लेने से आपका मुंह जल जाता है। तो आप दही (Curd) में पानी मिला कर कुल्ला करे।
5- गर्मी के कारण मुंह में छाले हो गए हो तो ताजा और मीठा दही (Curd) और शहद बराबर की मात्रा में मिलाकर चाटे आराम मिलेगा।
6- दही (Curd) आपके रक्त को भी साफ़ करने का काम करता है एवं दिमाक को भी शांत बनाने का कार्य करता है। जिनको भूंख नहीं लगती है या फिर कम लगती है उनके लिए दही का सेवन बहुत ही उपयोगी है। ये आपके फिटनेस में भी सहायक है।
7- दही का सेवन सुबह करने से आपको अनेक लाभ मिलते हैं। गर्मियों में फोड़े-फुंसी से जल्द छुटकारा पाना चाहते है तो दही (Curd) और सरसों का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना ले और दिन में दो-तीन बार लगाए आराम होगा।
8- दही में दिल के रोग-हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की क्षमता है तथा यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और दिल की धड़कन सही बनाए रखता है।
9-जिन लोगो को जोडों का दर्द रहता है उनको हींग का छौंक लगाकर दही का सेवन करने से काफी लाभ होता है।
10- दही शरीर पर लगाकर नहाने से त्वचा कोमल और खूबसूरत बन जाती है। इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गर्दन, कोहनी, एड़ी और हाथों पर लगाने से शरीर निखर जाता है। दही की लस्सी में शहद मिलाकर पीने से सुंदरता बढ़ने लगती है।
सावधानी-
1- ध्यान रहे रात को दही (Curd) का सेवन न करे। फ्रिज में देर तक रक्खा दही भी इस्तेमाल से बचे। क्यूंकि ताजे दही में ही सभी लाभदायक तत्व मौजूद रहते है।
2- दही (Curd) को पीतल-ताम्बे-एल्युमीनियम के बर्तन में न रक्खे। इसमें रक्खा गया दही विषाक्त हो जाता है। दही को मिटटी के बर्तन में ही ज़माना उत्तम है। इससे आपका दही गाढ़ा और थक्केदार जमता है। क्युकि फ़ालतू पानी को मिटटी का बर्तन सोख लेता है।
2- खांसी-बुखार-जुखाम के रोगी को दही नहीं खाना चाहिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी पोस्ट करें